Domestic·

बिल्डिंग 1, ग्राउंड फ्लोर पर प्राइमरी, फर्स्ट पर मिडल स्कूल; 1 कमरे में 2-2 क्लासें

बिल्डिंग 1, ग्राउंड फ्लोर पर प्राइमरी, फर्स्ट पर मिडल स्कूल; 1 कमरे में 2-2 क्लासें

आंचल चड्डा | जालंधर अवतार नगर की गली नंबर-7 में स्थित सांझा परिसर में चल रहे सरकारी मिडल और प्राइमरी स्कूल भारी स्थान-संकट और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर प्राइमरी स्कूल के 159 छात्रों के लिए 3 कमरे हैं, जिससे एक कमरे में 2-3 कक्षाएं बैठती हैं और हेड टीचर अनीता के कमरे में भी 6-7 बेंच लगाने पड़े हैं। पिछले साल क्षतिग्रस्त होने पर एक कमरा अनसेफ घोषित किया गया, जिसके ठीक ऊपर कंप्यूटर लैब और स्टाफ रूम स्थित है। फर्स्ट फ्लोर पर मिडल स्कूल के 66 विद्यार्थियों के लिए भी केवल 3 कमरे हैं। 3 में से 1 शिक्षक का तबादला हो चुका है और वर्तमान में केवल 1 शिक्षक ही बाहर बोर्ड रखकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। तंग प्रवेश द्वार, खेल मैदान का अभाव और बिजली कटौती से उमस में पढ़ाई प्रभावित होती है। नोट : स्कूल में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, सीसीटीवी और 2 प्रोजेक्टर हैं, लेकिन जगह न होने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर संचालित प्राइमरी स्कूल में प्री-प्राइमरी से लेकर 5वीं कक्षा तक कुल 159 विद्यार्थी हैं। { जगह न होने से एक-एक कमरे में 2-2 से 3-3 कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। { जगह कम है। हेड टीचर के छोटे से कमरे में भी 6 से 7 बेंच लगाए गए हैं, जहां सटकर बच्चे बैठते हैं। ^स्कूल की स्थिति विभाग के ध्यान में है। विभाग से जैसे ही ग्रांट मिलेगी, अगर भवन की ऊपरी मंजिल पर कमरे बनाने के लिए पर्याप्त जगह होगी तो नए कमरे बनाए जाएंगे। यदि स्कूल को शिफ्ट करने की आवश्यकता हुई तो उस विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। -मनीष शर्मा, डिप्टी डीईओ (एलीमेंट्री)

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi