Entertainment·

1 घंटे 29 मिनट की ये फील गुड फिल्म बना देगी दिन, जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड

1 घंटे 29 मिनट की ये फील गुड फिल्म बना देगी दिन, जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड

अगर आप जियो हॉटस्टार पर कुछ अच्छा देखना चा रहे हैं तो 1 घंटे 29 मिनट की ये फिल्म तुरंत देख डालें। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है।

जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक पुरानी फिल्म डाली गई है। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अगर आपने ये फिल्म अबतक नहीं देखी है तो आप तुरंत देख डालिए। हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो एक बेहद खूबसूरत फिल्म है। ये फिल्म आपको अच्छा महसूस कराने के साथ-साथ इमोशनल कर देगी।क्या है इस फिल्म का नाम?हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है आई एम कलाम। इस फिल्म की कहानी बहुत ही सिंपल और प्यारी है। आई एम कलाम को एक एनजीओ स्माइल फाउंडेशन ने प्रोड्यूस किया था। वहीं, फिल्म का निर्देशन नील माधव पंडा ने किया था।क्या है आई एम कलाम का प्लॉट? फिल्म की कहानी एक गरीब लड़के छोटू के इर्द-गिर्द घूमती है। छोटू की उसे एक ढाबे पर काम करने के लिए छोड़ जाती है। ढाबे का मालिक उसकी मां का जानकार होता है। छोटू एक बेहद बुद्धिमान और प्रतिभाशाली बच्चा होता है।अलग भाषाएं सीखता है छोटूवो ढाबे पर काम करना शुरू करता है। वहां आनेवालों विदेशी मेहमानों से छोटू इंग्लिश और अन्य विदेशी भाषाएं सीखता है। उसका एक राजकुमार दोस्त बनता है। छोटू की जिंदगी उस दिन बदलती है जब वो टीवी पर देश के प्रधानमंत्री रहे ए.पी.जे अब्दुल कलाम को स्पीच देते सुनता है। वो कलाम से इतना ज्यादा प्रभावित होता है कि वो अपना नाम भी कलाम रख लेता है।अब कलाम की बस एक इच्छा है कि वो एपीजे अब्दुल कलाम से एक बार मिल ले। वो इसके लिए दिल्ली जाना चाहता है। छोटू दिल्ली भी जाता है लेकिन किन परिस्थितियों?कौन हैं हर्ष मायर जिसे मिला था नेशनल अवॉर्ड?इस फिल्म में छोटू का किरदार हर्ष मायर ने निभाया है। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। हर्ष मायर की बात करें तो उन्हें आपने गुल्लक में अमन मिश्रा का किरदार निभाते देखा होगा। नेशनल अवॉर्ड के अलावा इस फिल्म को बेस्ट स्टोरी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।कितना था फिल्म का बजट और कमाई?आई एम कलाम की बात करें तो इस फिल्म को भले ही नेशनल अवॉर्ड मिला हो, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 2 हजार करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 1.42 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at livehindustan