₹1 करोड़ से बिजनेस शुरू करने का प्लान, ऐसे करें पैसों का इस्तेमाल

बिज़नेस: देश में स्टार्टअप और खुद का व्यवसाय शुरू करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में युवा और कारोबारी नौकरी के बजाय अपना बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। सरकार भी नए बिजनेस आइडिया और...
बिज़नेस: देश में स्टार्टअप और खुद का व्यवसाय शुरू करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में युवा और कारोबारी नौकरी के बजाय अपना बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। सरकार भी नए बिजनेस आइडिया और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। हालांकि, बिजनेस शुरू करने के लिए सिर्फ पैसा होना ही काफी नहीं होता, बल्कि उस पूंजी का सही इस्तेमाल और बेहतर योजना बनाना सबसे जरूरी होता है।अगर किसी व्यक्ति के पास ₹1 करोड़ की पूंजी है और वह अपना कारोबार शुरू करना चाहता है, तो उसे सबसे पहले यह तय करना होगा कि वह किस क्षेत्र में बिजनेस करना चाहता है। मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस या ट्रेडिंग में से किसी एक क्षेत्र का चुनाव बाजार की मांग और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए करना चाहिए।मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में फूड प्रोसेसिंग, एग्री प्रोसेसिंग, छोटे उद्योग, पैकेजिंग यूनिट और उत्पादन आधारित कारोबार शुरू किए जा सकते हैं। वहीं सर्विस सेक्टर में लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, वेयरहाउसिंग, डिजिटल सर्विस और अन्य सेवाओं के क्षेत्र में अच्छे अवसर मौजूद हैं। एक्सपोर्ट बिजनेस भी तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है, जिसमें सही योजना के साथ अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।₹1 करोड़ की पूंजी का कैसे करें इस्तेमालबिजनेस शुरू करते समय सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग पूरा पैसा मशीन, ऑफिस या इंफ्रास्ट्रक्चर में लगा देते हैं। इसके बाद रोजमर्रा के खर्च, कर्मचारियों की सैलरी, मार्केटिंग और स्टॉक के लिए पैसे की कमी हो जाती है। इसलिए पूंजी का रणनीतिक तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।अगर कोई व्यक्ति मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर रहा है तो करीब 50 प्रतिशत यानी ₹50 लाख तक मशीनरी और उत्पादन से जुड़े उपकरणों पर खर्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा किराया, जमीन, ऑफिस और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग ₹10 लाख का बजट रखा जा सकता है।बिजनेस को बाजार में पहचान दिलाने के लिए मार्केटिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए ₹5 से ₹10 लाख तक की राशि रखी जा सकती है। शुरुआती स्टॉक और कच्चे माल के लिए करीब ₹15 से ₹20 लाख का निवेश जरूरी हो सकता है। वहीं बची हुई राशि को वर्किंग कैपिटल के रूप में सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि बिजनेस के शुरुआती महीनों में आर्थिक दबाव न आए।पहले साल में क्या होना चाहिए लक्ष्यकिसी भी नए बिजनेस के लिए पहला साल सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। इस दौरान कारोबार को स्थिर करने और बाजार में अपनी पहचान बनाने पर ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, पहले साल का सबसे बड़ा लक्ष्य यह होना चाहिए कि बिजनेस के सभी जरूरी खर्च समय पर पूरे हो सकें।अगर बिजनेस के लिए लोन लिया गया है तो उसकी EMI समय पर चुकाना जरूरी है। इसके अलावा कारोबार में कम से कम 20 प्रतिशत से ज्यादा ग्रॉस मार्जिन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। नए व्यवसायियों को कम से कम छह महीने के खर्च के बराबर वर्किंग कैपिटल रिजर्व में रखना चाहिए।यदि कोई व्यक्ति ₹1 करोड़ लगाकर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करता है तो उसे धीरे-धीरे बिक्री बढ़ाने का लक्ष्य बनाना चाहिए। कारोबार की क्षमता के अनुसार हर महीने लगभग ₹15 लाख तक की बिक्री का लक्ष्य रखा जा सकता है।बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशनभारत में किसी भी व्यवसाय को कानूनी रूप से चलाने के लिए कुछ जरूरी पंजीकरण और लाइसेंस की आवश्यकता होती है। सबसे पहले उद्यम रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration) कराना जरूरी है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।इसके अलावा व्यवसाय के लिए PAN कार्ड, GST रजिस्ट्रेशन और बैंक में करंट अकाउंट होना जरूरी है। स्थानीय स्तर पर कारोबार करने के लिए Shop and Establishment License और Trade License की जरूरत पड़ सकती है।अगर कारोबार खाद्य पदार्थों से जुड़ा है तो FSSAI लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। वहीं विदेशों से सामान मंगाने या एक्सपोर्ट करने वाले व्यवसायियों को IEC Code यानी Import Export Code की आवश्यकता होती है।इसके अलावा बिजनेस के प्रकार के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति, फायर सेफ्टी NOC और नगर निगम या नगर पालिका से जरूरी परमिशन भी लेनी पड़ सकती है।₹1 करोड़ की पूंजी से बिजनेस शुरू करना एक बड़ा अवसर हो सकता है, लेकिन सफलता के लिए सही योजना, बाजार की समझ और पैसों का संतुलित इस्तेमाल बेहद जरूरी है। सोच-समझकर निवेश करने और जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने से कारोबार को लंबे समय तक सफल बनाया जा सकता है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jantaserishta
