लायंस क्लब स्टार का 12वां शपथ समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

लायंस क्लब स्टार का 12वां शपथ समारोह सम्पन्न,नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ शाहगंज,जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को होटल आरडी इन अक्खन सराय में 12वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।जिसमें वर्ष 2026-27 [...] The post लायंस क्लब स्टार का 12वां शपथ समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ appeared first on तहलका 24x7 .
लायंस क्लब स्टार का 12वां शपथ समारोह सम्पन्न,नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ शाहगंज,जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को होटल आरडी इन अक्खन सराय में 12वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन उदय चंदानी,विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी सिंह,प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश कक्कड़,रीजन चेयरपर्सन मनीष कुमार अग्रहरि,क्लब अध्यक्ष लायन सतीश चन्द्र गुप्ता एडवोकेट,सचिव रितेश आर्या,मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।दीक्षाधिकारी ने नए अध्यक्ष लायन सतीश चन्द्र गुप्ता एडवोकेट व लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के अध्यक्ष लियो दीपक अग्रहरि एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि श्री चंदानी ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा ही लायनिज्म की सबसे बड़ी पहचान है।उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और गति देने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन लायन राहुल राज मिश्रा ने किया,सुरेंद्र तिवारी ने ध्वज वंदना कराई।पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण पांडे एवं पूर्व लियो अध्यक्ष लियो शुभम गुप्ता ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।इस दौरान सचिव रवि जायसवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन सतीश चन्द्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों,विभिन्न क्लबों के उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को बुके,अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम संयोजक लायन मनोज जायसवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब की पूरी टीम सेवा,शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में संस्थापक अध्यक्ष लायन रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ.एसएल गुप्ता,डॉ.डीके गुप्ता,डॉ.ज्ञानचंद चित्रवंशी,राजपत जायसवाल,प्रवीण श्रीवास्तव,महेन्द्र जायसवाल,मनोज पांडे,अंकित गुप्ता रोमिल,डॉ. सुधाकर मिश्रा,बिजेन्द्र अग्रहरि,डा.आलोक पालीवाल, डॉ.राहुल वर्मा,पंकज सिंह,राजेश चौबे,लियो संस्थापक अध्यक्ष शशांक गुप्ता,अंकित मोदनलाल,प्रथम अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लायन,लियो सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित रहे। The post लायंस क्लब स्टार का 12वां शपथ समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ appeared first on तहलका 24x7 .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at tahalka24x7
