बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आगाज, भरत तिवारी एनकाउंटर और मंहगाई पर हंगामे के आसार; 13 विधेयक होंगे पेश

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का सोमवार यानी आज से आगाज हो रहा है। इस सत्र के पहले ही दिन, विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 21 और 22 जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद राजकीय विधेयक पेश किये जाएंगे। वहीं, अन्य राजकीय कार्य होंगे।
आज से बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। हालांकि यह सत्र पांच दिनों का है, जो 24 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित एनडीए सरकार का यह पहला मानसून सत्र है। इसमें विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेगा। वहीं, सत्ता पक्ष भी विपक्ष को हर जवाब देने को पूरी तरह तैयार है। इस सत्र में राज्य सरकार सदन में बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) समेत 13 विधेयक पेश करेगी। वहीं, इस सत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामेदार होने के आसार है। खासकर भोजपुर में 17 जून को हुए भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर मामला, महंगाई, राज्य की वित्तीय स्थिति, किसानों को यूरिया की सुगम उपलब्धता में दिक्कत, आदि के मामले पर विपक्ष हमलावर रुख अपनाएगा।उधर, सरकार ने भी विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के साथ ही विधायी कार्यों के निष्पादन की तैयारी की है। पहले ही दिन, सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 21 और 22 जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद राजकीय विधेयक पेश किये जाएंगे। वहीं, अन्य राजकीय कार्य होंगे। 23 जुलाई को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा। इसके साथ ही अनुपूरक बजट को पारित किया जाएगा। अंतिम दिन 24 जुलाई को गैर सरकारी संकल्प होगा।सदन में ये विधेयक पेश करेगी राज्य सरकारबिहार नगर विकास विधेयक 2026, बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (निरसन) विधेयक 2026,भारतीय स्टाम्प (बिहार संशोधन) विधेयक 2026, निबंधन (बिहार संशोशन) विधेयक 2026, बिहार ईज ऑफ डुईंग बिजनेस विधेयक 2026, बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक 2026, बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तन) (निरसन) विधेयक 2026, बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार चिकित्सा (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2026 और बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) (संशोधन) विधेयक 2026।विधानसभा के आसपास आज से धारा 144 लागूबिहार विधानसभा और इसके आसपास सोमवार से चार दिनों के लिए धारा 144 लागू रहेगा। विधानसभा के पास एक साथ पांच या पांच से अधिक लोगों का जमावड़ा, प्रदर्शनी, रैली, धरना, आंदोलन, हथियार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक लेकर चलने, आदि पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके साथ ही बिना इजाजत के लाउड स्पीकर का भी इस्तेमाल नहीं होगा। यह व्यवस्था पांच दिनों के लिए यानी 20 जुलाई की सुबह से 24 जुलाई के शाम तक लागू रहेगी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
