Politics·
त्रिलोकीनाथ सांस्कृतिक सभा भवन के लिए 15 लाख मंजूर : रवि

Source:amarujala ↗
पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने त्रिलोकीनाथ में सांस्कृतिक कल्याण सभा के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बुधवार को बैठक की।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने त्रिलोकीनाथ में सांस्कृतिक कल्याण सभा के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बुधवार को बैठक की। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत द्वारा सभा भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर उनका आभार जताया। रवि ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और सांसद कंगना रणौत क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भवन निर्माण जल्द शुरू होगा और इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। संवाद
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
