Crime·

विदिशा में सड़क किनारे रोते मिली नवजात:एसपी ने अस्पताल पहुंचाया, बच्ची का वजन 1.6 किलो; एनसीसीयू में भर्ती

विदिशा में सड़क किनारे रोते मिली नवजात:एसपी ने अस्पताल पहुंचाया, बच्ची का वजन 1.6 किलो; एनसीसीयू में भर्ती

विदिशा शहर के जैन कॉलेज के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले एनसीसी की छात्राओं की नजर बच्ची पर पड़ी, जिन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसी दौरान मौके से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। एनसीसी छात्राओं की सूचना पर पहुंची मदद जैन कॉलेज के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में नवजात बच्ची मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके से गुजर रहे एसपी रोहित काशवानी ने बिना देरी किए बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। 1.6 किलो वजन, एनसीसीयू में भर्ती जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, नवजात बच्ची का वजन करीब 1.6 किलोग्राम है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर और स्वस्थ है। उसे अस्पताल के न्यूबॉर्न क्रिटिकल केयर यूनिट (एनसीसीयू) में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। स्वस्थ होने के बाद भेजा जाएगा शिशु गृह महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी विनीता कांस्बा ने बताया कि बच्ची के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद नियमानुसार उसे शिशु गृह भेजा जाएगा, जहां उसकी देखभाल की जाएगी। बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश में पुलिस पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात बच्ची को किन परिस्थितियों में सड़क किनारे छोड़ा गया था।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi