बंगाल का मौसम : उत्तर बंगाल के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट, जानें 18 जुलाई को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, खासकर उत्तर बंगाल में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. 18 जुलाई को ऑरेंज और 19 को रेड अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण बंगाल में भी तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश जारी रहेगी. The post बंगाल का मौसम : उत्तर बंगाल के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट, जानें 18 जुलाई को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम appeared first on Prabhat Khabar .
Bengal Weather Update 18 July 2026: पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. शनिवार यानी 18 जुलाई 2026 को राज्य के उत्तरी जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. दक्षिण बंगाल के जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तर बंगाल : 18 को ऑरेंज और 19 को रेड अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में शनिवार (18 जुलाई) और रविवार (19 जुलाई) को मानसूनी बारिश रौद्र रूप दिखा सकती है. 18 जुलाई के लिए ऑरेंज और 19 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में 200 मिमी से अधिक वर्षा की चेतावनी जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से अधिक) होने की चेतावनी जारी की गयी है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेंटीमीटर) होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बंगाल के शेष सभी जिलों में मेघगर्जन (Thunderstorm) और बिजली चमकने (Lightning) के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. ये भी पढ़ें: 19 जुलाई तक कोलकाता में होगी मूसलाधार वर्षा, IMD ने उत्तर बंगाल के लिए जारी किया अलर्ट पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड, नदियों में उफान का खतरा मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर बंगाल के पर्वतीय व निचले इलाकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. आईएमडी ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन की आशंका जतायी गयी है. निचले इलाकों, अंडरपास और सड़कों पर पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इतना ही नहीं, तीस्ता, तोर्सा, जलढाका और रायदाक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है. ये भी पढ़ें: मानसून की आफत! उत्तर बंगाल में 18 से 20 जुलाई तक अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन का भी खतरा दक्षिण बंगाल में 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. आईएमडी के मुताबिक, 18 जुलाई को पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम और बीरभूम जिलों में एक-दो स्थानों पर वज्रपात (Lightning) और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Wind) चलने की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा और हुगली में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ रह-रहकर बौछारें पड़ सकती हैं. ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा मौसम विभाग की आम जनता को सलाह खराब मौसम में फंसे लोगों के लिए आईएमडी ने कुछ सलाह दी है. कहा है कि वर्षा और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों या पक्के मकानों में शरण लें. बिजली के खंभों, पेड़ों और जलजमाव वाले स्थानों से दूर रहें. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय यातायात और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखें. The post बंगाल का मौसम : उत्तर बंगाल के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट, जानें 18 जुलाई को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम appeared first on Prabhat Khabar .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at prabhatkhabar
