1.91 करोड़ की विकास सौगात: विवेकानंद वार्ड में सड़क, नाला, बिजली और मंदिर विकास कार्यों का भूमि पूजन

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— नगर निगम कटनी ने विवेकानंद वार्ड के विकास को नई गति देते हुए लगभग 1 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख विकास कार्यों का शुभारंभ किया। सोमवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद सुरेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने [...] The post 1.91 करोड़ की विकास सौगात: विवेकानंद वार्ड में सड़क, नाला, बिजली और मंदिर विकास कार्यों का भूमि पूजन appeared first on Khabar Digital .
खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी — नगर निगम कटनी ने विवेकानंद वार्ड के विकास को नई गति देते हुए लगभग 1 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख विकास कार्यों का शुभारंभ किया। सोमवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद सुरेंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया।महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नगर में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि “भाजपा है तो विकास है”। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने और स्वच्छ एवं हरित कटनी बनाने में भागीदारी की अपील की।भूमिपूजन के तहत खेरमाई मंदिर में पेवर ब्लॉक एवं मरम्मत कार्य (24 लाख रुपये), 24 नए विद्युत पोल (21 लाख रुपये), लखेरा गुप्ता साइकिल से लखेरा चर्च तक डामरीकरण (72 लाख रुपये) और लगभग 75 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और धार्मिक स्थल पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वार्ड पार्षद सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विवेकानंद वार्ड के समग्र विकास के लिए आगे भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। The post 1.91 करोड़ की विकास सौगात: विवेकानंद वार्ड में सड़क, नाला, बिजली और मंदिर विकास कार्यों का भूमि पूजन appeared first on Khabar Digital .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at khabardigital
