जालंधर में 2 और 3 अगस्त को बारिश की संभावना, उमस से मिलेगी राहत
जालंधर | जालंधर में जारी गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले 24 घंटों में जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई, जिससे हल्की उमस बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.5°डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2° डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य स्तर पर ही बना हुआ है। अगले 7 दिन का पूर्वानुमान : 1 अगस्त (शनिवार) को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 2 अगस्त (रविवार) से मौसम में बदलाव आएगा और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 और 4 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और कई इलाकों में मध्यम बारिश का अनुमान है। 5 से 7 अगस्त के दौरान भी छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।
ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
