Crime·

मेथी और धनिया के बोरे चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

मेथी और धनिया के बोरे चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। थाना पार्वती पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाते हुए सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने सूने मकान से मेथी और धनिया के बोरे चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन ... The post मेथी और धनिया के बोरे चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Sehore Hulchal .

सीहोर। थाना पार्वती पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाते हुए सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने सूने मकान से मेथी और धनिया के बोरे चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पार्वती क्षेत्र अंतर्गत एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर पिकअप वाहन की मदद से मेथी और धनिया के बोरे पार कर दिए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए आरोपी पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना पार्वती प्रभारी हरि सिंह परमार द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारकी से निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्यों, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नवाब पिता रमजान खां निवासी कांटा फोड़ जिला देवास, इरशाद पिता कासम खां निवासी कांटा फोड़ जिला देवास शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराए गए मेथी एवं धनिया के बोरे तथा घटना में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। पार्वती पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। The post मेथी और धनिया के बोरे चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Sehore Hulchal .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at sehorehulchal