Domestic·

20 लाख की कमेटी हड़पने का आरोप, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

20 लाख की कमेटी हड़पने का आरोप, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

लुधियाना| शहर में कमेटी के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा 20 लाख रुपए की कमेटी की पूरी किश्तें अदा करने के बावजूद आरोपी ने उसके पैसे हड़प लिए। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पवन कंसल ने बताया कि उन्होंने न्यू शालीमार पार्क निवासी जसप्रीत सिंह धवन उर्फ सैंकी के पास 20 लाख रुपए की कमेटी डाली हुई थी। पीड़ित पवन कंसल ने बताया कि उन्होंने समय पर कमेटी की सभी किश्तें भर दी थीं। लेकिन किश्तें पूरी होने के बाद जब उन्होंने अपने 20 लाख रुपए मांगे, तो आरोपी जसप्रीत सिंह टालमटोल करने लगा और पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी ने अमानत में खयानत करते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच करने के बाद आरोपी जसप्रीत सिंह सैंकी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Accused Of Embezzling Rs 20 Lakh Committee, Case Of Fraud Registered Against The Accused 20 लाख की कमेटी हड़पने का आरोप, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज - कॉपी लिंक लुधियाना| शहर में कमेटी के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा 20 लाख रुपए की कमेटी की पूरी किश्तें अदा करने के बावजूद आरोपी ने उसके पैसे हड़प लिए। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित पवन कंसल ने बताया कि उन्होंने समय पर कमेटी की सभी किश्तें भर दी थीं। लेकिन किश्तें पूरी होने के बाद जब उन्होंने अपने 20 लाख रुपए मांगे, तो आरोपी जसप्रीत सिंह टालमटोल करने लगा और पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी ने अमानत में खयानत करते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच करने के बाद आरोपी जसप्रीत सिंह सैंकी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi