Sports·

चैंपियन बनने की राह हुई कठिन! आईसीसी ने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में किया बड़ा बदलाव

चैंपियन बनने की राह हुई कठिन! आईसीसी ने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में किया बड़ा बदलाव

आईसीसी ने अपने दो बड़े टूर्नामेंट मेंस वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है। एडिनबर्ग में हुई ICC की सलाना मीटिंग में इसको मंजूरी दी गई।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईसीसी ने अपने दो बड़े टूर्नामेंट मेंस वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है। एडिनबर्ग में हुई ICC की सलाना मीटिंग में इसको मंजूरी दी गई। इसके तहत अब वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमों के साथ नया थ्री-स्टेज फॉर्मेट लागू होगा। इसमें टूर्नामेंट का सबसे खास आकर्षक हिस्सा 'सुपर 7' राउंड होगा। वहीं, टी20 वर्ल्डकप में अब सुपर-8 की जगह सुपर-10 राउंड खेला जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दो नए एलिमिनेटर मैच भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा, 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया क्वालिफिकेशन स्ट्रक्चर बनाया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में... वनडे वर्ल्ड कप मेंस वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें भाग लेंगी, लेकिन टूर्नामेंट का पूरा स्ट्रक्चर बदल जाएगा। अब टूर्नामेंट में तीन चरण होंगे, जिससे पहले मैच से ही टूर्नामेंट रोमांचक हो जाएगा। पहले चरण में 'सुपर सीरीज' खेली जाएगी, जिसमें रैंकिंग की अंतिम तीन यानि 12वें, 13वें और 14वें नंबर की टीमों का आमना-सामना होगा। इनमें से जो भी टीम टॉप पर रहेगी वो दूसरे राउंड में प्रवेश करेगी। यह भी पढ़े - कुलदीप को मौका दें, गुरनूर तीनों फॉर्मेट के लिए रोमांचक साबित हो सकते हैं अश्विन दूसरे राउंड में 12 टीमें होंगी, जो कि दो ग्रुप में बंटी होंगी। दोनों ग्रुप में से टॉस 3-3 टीमें और दोनों ग्रुप को मिलाकर अगली टीम यानि सांतवी टीम तीसरे राउंड में पहुंचेगी। तीसरा राउंड 'सुपर 7' होगा, जिसमें सभी 7 टीमें आपस में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में कुल 21 मैच खेलेंगी। इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। जीतेने वाली दो टीम खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी। टी20 वर्ल्ड कप टी20 वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट के मुताबिक ग्रुप स्टेज में पांच ग्रुप होंगे, प्रत्येक में 4-4 टीमें हिस्सा लेंगी। स्टेज ग्रुप में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले राउंड यानि 'सुपर-10' में प्रवेश करेंगी। इस राउंड में 5-5 टीमों के दो ग्रुप होंगे और कुल 20 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुपों में से जो भी टॉप टीम होगी वो सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इसके बाद बाकी दो स्थानों के लिए एलिमिनेटर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके तहत एक ग्रुप की नंबर दो टीम से दूसरे ग्रुप की नंबर तीन टीम का मैच होगा। इन दोनों ही एलिमिनेटर मैचों की विनर टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगीं, जिनके बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। यह भी पढ़े - आईसीसी वनडे रैंकिंग गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट ने लगाई लंबी छलांग नया क्वालिफिकेशन स्ट्रक्चर आईसीसी ने 2028 में होने वाले मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम तय किया है। इसके तहत स्कॉटलैंड को सीधे यूरोप रीजनल फाइनल में जगह मिलेगी। वहीं, वो टीमें जो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेली थीं और सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं, वे ग्लोबल क्वालिफायर खेलेंगी। बाकी की बची 8 टीमें रीजनल क्वालिफायर से आएंगी। इसके बाद हर रीजन की टॉप टीम और रैंकिंग के आधार पर अगली तीन टॉप टीमें 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। क्यों हुआ बदलाव? आईसीसी के मुताबिक इन बदलावों का सबसे बड़ा मकसद वर्ल्ड क्रिकेट को और ज्यादा कॉम्पटेटिव बनाना है। बोर्ड चाहता है कि वर्ल्ड कप का हर मुकाबला यानि लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक, रोमांचक बना रहे। इस फॉर्मेट से न केवल बड़ी टीमों के मैच ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे बल्कि नई टीमों को भी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़े - इरफान पठान की सलाह, दूसरे वनडे में टीम इंडिया को नहीं करना चाहिए प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskarhindi