Education·

यूपीयूएमएस सैफई में आयोजित हुई एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026, छात्रों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम

यूपीयूएमएस सैफई में आयोजित हुई एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026, छात्रों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के छात्र परिषद द्वारा 18 जुलाई 2026 को एमबीबीएस बैच-2025 के विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन लेक्चर थिएटर-2 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, विश्लेषणात्मक सोच, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह [...] The post यूपीयूएमएस सैफई में आयोजित हुई एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026, छात्रों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम appeared first on Etawah Live .

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के छात्र परिषद द्वारा 18 जुलाई 2026 को एमबीबीएस बैच-2025 के विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन लेक्चर थिएटर-2 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, विश्लेषणात्मक सोच, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एमसीक्यू राउंड, विजुअल राउंड और रैपिड फायर राउंड शामिल रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन **प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार (डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन), डॉ. कीर्ति जायसवाल (डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर), डॉ. अजय कुमार (ऑफिस इंचार्ज) तथा डॉ. ममता रानी (कोऑर्डिनेटर) के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में आकांक्षा सागर एवं मेहविश खान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विनायक मित्तल एवं प्रखर गुप्ता की टीम दूसरे स्थान पर रही, जब कि अजय प्रकाश एवं अर्पित की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पदक एवं शैक्षणिक पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को उनके उत्साह और शैक्षणिक समर्पण के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान-वर्धन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करती हैं। यह आयोजन भविष्य के दक्ष और उत्कृष्ट चिकित्सा पेशेवरों के निर्माण की दिशा में यूपीयूएमएस सैफई की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। The post यूपीयूएमएस सैफई में आयोजित हुई एकेडमिक क्विज प्रतियोगिता-2026, छात्रों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम appeared first on Etawah Live .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at etawahlive