Politics·

आज 21 जुलाई को क्या है, मंगलवार को कौन सा व्रत है, मां पार्वती या देवी दुर्गा आज किसकी पूजा करें

आज 21 जुलाई को क्या है, मंगलवार को कौन सा व्रत है, मां पार्वती या देवी दुर्गा आज किसकी पूजा करें

Aaj Kya Hai 21 July 2026 Ko: आज 21 जुलाई 2026 को क्या है? आज कौन सा व्रत रखा जा रहा है? आज कौन से भगवान की पूजा करना शुभ रहेगा और आज के दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं? चलिए जानें इन्हीं सभी सवालों के जवाब।

Aaj 21 July 2026 Ko Kya Hai: धार्मिक दृष्टि से 21 जुलाई 2026, वार मंगलवार यानी आज का दिन खास है। हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी। अष्टमी तिथि आज सुबह 05:16 बजे तक थी, जिसके बाद अब नवमी तिथि चल रही है। इसके अलावा 3 महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी आज हैं। चलिए जानें आज के व्रत-त्योहार, महत्व और शुभ मुहूर्त आदि के बारे में।,आज 21 जुलाई को क्या है?,द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 21 जुलाई 2026 को 3 खास व्रत-त्योहार का संयोग बन रहा है। ,मंगलवार व्रतपार्वती जयंतीमासिक दुर्गाष्टमीआज 21 जुलाई की तिथि ,बता दें कि पार्वती जयंती का व्रत हर साल आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है, जबकि मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारम्भ आज 21 जुलाई 2026 की सुबह 04:02 मिनट से हुआ है, जो कि कल 22 जुलाई 2026 की सुबह 05:16 मिनट पर समाप्त होगी। इस हिसाब से आज 21 जुलाई 2026, मंगलवार को पार्वती जयंती के साथ मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है।,टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ग्रहों के राजा का हुआ नक्षत्रों के राजा 'पुष्य' में प्रवेश, अब चमकेगा इन 7 राशियों का नाम,आज 21 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्तमुहूर्त का नामअवधिब्रह्म मुहूर्तसुबह 04:14 से सुबह 04:55 तकप्रातः संध्यासुबह 04:35 से सुबह 05:36 तकअभिजित मुहूर्तदोपहर 12:00 से दोपहर 12:55 तकअमृत कालदोपहर 01:58 से दोपहर 03:41 तकविजय मुहूर्तदोपहर 02:44 से दोपहर 03:39 तकगोधूलि मुहूर्तशाम 07:17 से शाम 07:38 तकसायाह्न संध्याशाम 07:19 से रात 08:20 तकनिशिता मुहूर्तरात 12:07 से रात 12:48 तक (22 जुलाई)आज किस भगवान की पूजा करें?,धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। आज 21 जुलाई 2026 को मंगलवार है, जिस हिसाब से आज बजरंगबली की उपासना करना शुभ रहेगा। इसके अलावा पार्वती जयंती होने के कारण देवों के देव महादेव की अर्धांगिनी मां पार्वती की उपासना की जाएगी। साथ ही आज आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तजनों को लाभ हो सकता है क्योंकि मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत भी रखा जा रहा है।,बता दें कि पार्वती जयंती के दिन व्रत रखने और देवी पार्वती की पूजा करने से भक्तों को जीवन की तमाम समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में प्यार का आगमन होता है। वहीं, मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति की शत्रुओं से रक्षा होती है। जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है और सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा हनुमान जी की कृपा से बिगड़े काम बनते हैं और व्यक्ति नकारात्मक चीजों से दूर रहता है।,टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक वाले लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन खुद भटक जाते हैं,डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at timesnowhindi