Environment·

सुपौल-अररिया में भारी बारिश की चेतावनी, पूरे बिहार में अलर्ट:अगले 24 घंटे तक छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना; बिजली गिरने से 7 की मौत

सुपौल-अररिया में भारी बारिश की चेतावनी, पूरे बिहार में अलर्ट:अगले 24 घंटे तक छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना; बिजली गिरने से 7 की मौत

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज समेत कई जिलो तेज बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में दरभंगा, सीतामड़ी, मुंगेर और औरंगाबाद में तेज बारिश हुई। कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। राजधानी पटना में सुबह से बादल छाए थे, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप निकली। देर शाम बूंदाबांदी भी हुई। अररिया में बाढ़ जैसै हालात, रक्सौल में तेज बहाव में सड़क बही इधर, नेपाल के तराई वाले इलाके में हो रही बारिश से अररिया में बाढ़ जैसे हालात हैं। पलासी प्रखंड के वार्ड-03 में घरों में बारिश का पानी भर गया है। गांव आने-जाने का एक मात्र साधन चचरी पुल है, वो भी डूब गया है। वहीं, सासाराम में सेल्फी लेने के चक्कर में तीन दोस्त तेज बहाव में फंस गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने रस्सी से खींचकर उन्हें बचा लिया। सोमवार को प्रदेश में आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से 7 लोगों की जान चली गई। करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। मृतकों में दो छात्र और एक मां-बेटे भी शामिल हैं। रक्सौल में भेलाही–घोड़ासहन नहर सड़क पानी में बह गई, जिससे पूर्वी और पश्चिमी चंपारण आने-जाने में परेशानी बढ़ गई है। जयमंगलापुर के पास नहर का पानी खेतों में घुस गया है, जिससे 200 बीघा से अधिक जमीन में फैली फसलें डूब गई। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें... आगे कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान अब तक 40 फीसदी कम बारिश बीते 24 घंटे के दौरान बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अररिया में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा किशनगंज में 124 मिमी, मधुबनी में 97 मिमी, खगड़िया में 97 मिमी, पूर्णिया में 92 मिमी और नवादा में 85 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि पिछले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन पूरे बिहार में मानसून अब भी सामान्य से काफी कमजोर बना हुआ है। राज्य में अब तक करीब 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा होती है तो इस कमी में कुछ हद तक सुधार हो सकता है। विशेषज्ञों ने बताया मौसम में बदलाव का कारण मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली पूर्वी हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं। वहीं, मानसून ट्रफ बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बादलों का तेजी से विकास हो रहा है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi