आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा

मनेन्द्रगढ़। जिले के खड़गवां ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा... The post आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा appeared first on .
मनेन्द्रगढ़। जिले के खड़गवां ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। धान रोपाई के दौरान गिरी बिजली, दो की मौत जानकारी के मुताबिक, ग्राम शिवपुर में धान रोपाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। मवेशी चराते वक्त चरवाहे पर गिरी आसमानी आफत वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराने के दौरान एक चरवाहा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर पांच लोग बिजली की चपेट में आकर झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और घायलों के उपचार पर भी नजर रखी जा रही है। The post आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा appeared first on .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at newsaction_co_in
