पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो साइबर ठगी के मामलों में 3 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोगों को निवेश और ऑनलाइन लोन का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। सेक्टर-9 की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 16 [...] The post पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो साइबर ठगी के मामलों में 3 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Alive News .
Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोगों को निवेश और ऑनलाइन लोन का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। सेक्टर-9 की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई को टेलीग्राम पर “ZERO TO HERO PREMIUM” नाम के चैनल का विज्ञापन देखकर उसने निवेश किया। विज्ञापन में कम से कम 30 हजार रुपये लगाने पर तीन गुना मुनाफे का वादा किया गया था। महिला ने पहले 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद ठगों ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर उसकी रकम करीब 1.88 लाख रुपये दिखा दी। पैसे निकालने के नाम पर रिटर्न चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क के बहाने उससे कुल 1.39 लाख रुपये से ज्यादा वसूल लिए। बाद में फिर 57 हजार रुपये की मांग की गई, तब महिला को ठगी का पता चला। जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के बूंदी जिले से अखिलेश और चिरंजीलाल को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि चिरंजीलाल का बैंक खाता ठगी की रकम लेने के लिए इस्तेमाल किया गया था। चिरंजीलाल को जेल भेज दिया गया है, जबकि अखिलेश तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। एक अन्य मामले में सेक्टर-9 निवासी व्यक्ति से 15 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई। ठगों ने पहले रजिस्ट्रेशन फीस और फिर प्रोसेसिंग फीस, बैंक चार्ज व इंश्योरेंस के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 38 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी लगातार नए शुल्क मांगे जाने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले की जांच में पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से तीन महिलाओं, राजेन्द्र सिंह और मुख्य आरोपी मोहित स्वामी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मोहित स्वामी अपने घर से अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। वहीं तीनों महिलाएं और राजेन्द्र सिंह लोगों को फोन कर लोन दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग शुल्क के नाम पर पैसे वसूलते थे। तीनों महिलाओं और राजेन्द्र सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मोहित स्वामी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। The post पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो साइबर ठगी के मामलों में 3 महिलाओं समेत 7 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Alive News .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at alivenews_co_in
