Crime·

शातिर अपराधी रामजी तिवारी जिला बदर:कानपुर पुलिस ने 3 माह के लिए जिले से बाहर किया

शातिर अपराधी रामजी तिवारी जिला बदर:कानपुर पुलिस ने 3 माह के लिए जिले से बाहर किया

कानपुर के अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सचेंडी के ग्राम धरमगदपुर निवासी शातिर अपराधी रामजी तिवारी उर्फ नितिन तिवारी को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सचेंडी पुलिस ने उसे जिले की सीमा से बाहर कर दिया। आम लोगों में था दहशत का माहौल पुलिस के मुताबिक रामजी तिवारी उर्फ नितिन तिवारी क्षेत्र में लगातार घूम-घूमकर लोगों को डरा-धमका रहा था। उसकी हरकतों से आमजन में भय का माहौल था। उसके खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने की शिकायतें भी मिल रही थीं। सचेंडी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की संस्तुति भेजी। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को तीन माह के लिए जनपद कानपुर नगर की सीमा से निष्कासित कर दिया। सीमा में दिखने पर होगी सख्त कार्रवाई डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। आदेश के तहत अभियुक्त निर्धारित अवधि तक कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यदि वह आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले में पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को आदेश के अनुपालन की निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शातिर अपराधी रामजी तिवारी जिला बदर:कानपुर पुलिस ने 3 माह के लिए जिले से बाहर किया - कॉपी लिंक कानपुर के अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सचेंडी के ग्राम धरमगदपुर निवासी शातिर अपराधी रामजी तिवारी उर्फ नितिन तिवारी को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सचेंडी पुलिस ने उसे जिले की सीमा से बाहर कर दिया। आम लोगों में था दहशत का माहौल पुलिस के मुताबिक रामजी तिवारी उर्फ नितिन तिवारी क्षेत्र में लगातार घूम-घूमकर लोगों को डरा-धमका रहा था। उसकी हरकतों से आमजन में भय का माहौल था। उसके खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने की शिकायतें भी मिल रही थीं। सचेंडी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की संस्तुति भेजी। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को तीन माह के लिए जनपद कानपुर नगर की सीमा से निष्कासित कर दिया। सीमा में दिखने पर होगी सख्त कार्रवाई डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। आदेश के तहत अभियुक्त निर्धारित अवधि तक कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यदि वह आदेश का उल्लंघन करते हुए जिले में पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को आदेश के अनुपालन की निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi