Crime·

मंडला में दो स्कूली ऑटो भिड़े, 3 छात्राएं घायल:जिला अस्पताल में भर्ती; मानादेई गांव के पास टक्कर में पलटा वाहन

मंडला में दो स्कूली ऑटो भिड़े, 3 छात्राएं घायल:जिला अस्पताल में भर्ती; मानादेई गांव के पास टक्कर में पलटा वाहन

मंडला जिले के मानादेई गांव के पास गुरुवार शाम दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूली छात्राओं से भरी एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन बच्चियां घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ऑटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों ऑटो चालक अपने-अपने वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सभी घायल स्कूली छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल मंडला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस महाराजपुर थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। तीन छात्राओं के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस फरार ऑटो चालकों और उनके वाहनों की पहचान करने में जुटी है।

मंडला में दो स्कूली ऑटो भिड़े, 3 छात्राएं घायल:जिला अस्पताल में भर्ती; मानादेई गांव के पास टक्कर में पलटा वाहन - कॉपी लिंक मंडला जिले के मानादेई गांव के पास गुरुवार शाम दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूली छात्राओं से भरी एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन बच्चियां घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ऑटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों ऑटो चालक अपने-अपने वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सभी घायल स्कूली छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल मंडला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस महाराजपुर थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। तीन छात्राओं के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस फरार ऑटो चालकों और उनके वाहनों की पहचान करने में जुटी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi