सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार... पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती

Salman Khan Instagram Post: सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ दो तस्वीरें शेयर कर उन्हें 'बाबा फॉरएवर' कहते हुए जबरदस्त कैप्शन लिखा. भाईजान की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया. The post सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार... पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती appeared first on Prabhat Khabar .
Salman Khan Instagram Post: सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड की आइकॉनिक बॉन्डिंग में गिनी जाती है. भाईजान ने इंस्टाग्राम पर संजू बाबा के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए. उनकी क्लोजनेस में सालों पुरानी दोस्ती की झलक देखने को मिल रही है. Salman Khan Photo With Sanjay Dutt: सलमान खान ने संजय दत्त के लिए लिखा ये खास कैप्शन इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, "Babaaaa forever... बाबा तो हमेशा बाबा ही रहता है.. संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं... मेरे बड़े भाई संजय दत्त... अल्लाह, भगवान और जीसस हमेशा इन्हें खुश रखें... लव यू बाबा." View on Instagram Sanjay Dutt Family Reacted To Salman Khan Post: सलमान की पोस्ट पर संजय दत्त की फैमिली ने किया रिएक्ट सलमान की इस पोस्ट को और भी खास बनाने का काम बैकग्राउंड में बज रहे 'चल मेरे भाई' गाने ने किया. यह वही फिल्म है, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त ने साथ काम किया था. पुराने दिनों की याद दिलाने वाली इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ संजय दत्त के परिवार ने भी खूब प्यार बरसाया. संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने कमेंट करते हुए लिखा, "Brothers for life", जबकि उनकी बेटी त्रिशला दत्त ने पिंक हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया. माना जा रहा है कि ये तस्वीरें 29 जुलाई को संजय दत्त के जन्मदिन के जश्न के दौरान क्लिक की गई थीं. Salman Khan Sanjay Dutt Movies: सलमान खान और संजय दत्त ने इन फिल्मों में किया है काम वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान और संजय दत्त सऊदी एक्शन फिल्म '7 Dogs' में स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आए थे. इससे पहले दोनों 'साजन', 'चल मेरे भाई' और 'ये है जलवा' जैसी फिल्मों में साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. संजय दत्त हाल ही में 'धुरंधर' में नजर आए, वहीं सलमान अब निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अगली एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे. उनकी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है. ये भी पढ़ें: सलमान खान के हेयर ट्रीटमेंट पर शैलेंद्र सिंह का हैरान करने वाला बयान, 'गैर-कानूनी इंजेक्शन' का किया जिक्र The post सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार... पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती appeared first on Prabhat Khabar .
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at prabhatkhabar
