World·

पेरिस में शख्स ने 3 महिलाओं को मारा चाकू, कहा- ये अल्लाह का हुक्म था

पेरिस में शख्स ने 3 महिलाओं को मारा चाकू, कहा- ये अल्लाह का हुक्म था
Source:aajtak

पेरिस के पोर्ट डी क्लीची में एक व्यक्ति ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया. इस दौरान स्थानीय नागरिकों और मौजूद पुलिस अधिकारी की बहादुरी से हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया गया. हमले में घायल हुईं तीन में से दो महिलाओं की हालत नाजुक है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को 'पोर्ट डी क्लीची' के पास एक सिरफिरे शख्स ने चाकुओं से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया. हालांकि, वहां मौजूद आम नागरिकों और छुट्टी पर चल रहे एक पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया. और पढ़ेंफ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने मीडिया को बताया कि इस हमले में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं. इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है.दबोचे जाने के बाद हमलावर फ्रेंच भाषा में कहता है, 'ये अल्लाह का हुक्म था, जिसने मुझे ऐसा करने को कहा.'आम लोगों ने दिखाई बहादुरीइस पूरे वाकये का वीडियो बनाने वाले मोहम्मद-अली बोहाजर ने कहा, 'जब मैंने उसे एक महिला की पीठ में चाकू मारते देखा, तो मैं चिल्लाने लगा- आओ, इसे रोकते हैं! कई लोग मदद के लिए आगे आए. एक शख्स ने उस पर सूटकेस फेंक कर मारा. इससे उसके हाथ से चाकू गिर गए. उसी पल मैंने उसे पकड़ा, पैर मारकर उसका बैलेंस बिगाड़ा और उसे जमीन पर पटक कर दबोच लिया.' Advertisement एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैकसूट पहने हमलावर को स्थानीय लोगों ने पूरी तरह से जमीन पर दबोच रखा है. पास ही पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग पर दो चाकू पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.यह भी पढ़ें: ग्रीस के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में हड़कंप, दो टूरिस्ट्स पर चाकू से हमलागृह मंत्री ने बताया कि घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने तुरंत आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया. पेरिस पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले की वजह जानने की कोशिश कर रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at aajtak