Environment·

शामली में कांवड़ मार्ग से हटाए गए 32 आवारा गोवंश,:श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पशुपालन विभाग का अभियान जारी, 3 दिन से चल रही कार्रवाई

शामली में कांवड़ मार्ग से हटाए गए 32 आवारा गोवंश,:श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पशुपालन विभाग का अभियान जारी, 3 दिन से चल रही कार्रवाई

श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शामली में पशुपालन विभाग ने आवारा गोवंश के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों में 32 आवारा गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में भेजा गया है। विभाग की टीमें लगातार कांवड़ मार्ग पर गश्त कर रही हैं। पशुधन अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सोलंकी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कांवड़ियों और अन्य राहगीरों को आवारा पशुओं से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और असुविधा से बचाना है। इसके लिए विभाग की टीमें लगातार कांवड़ मार्ग पर गश्त कर रही हैं। रविवार को भी विभागीय टीम ने मार्ग पर घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़कर गौशाला भेजा। उन्होंने बताया कि अभियान कांवड़ यात्रा की अवधि तक लगातार जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। डॉ. सोलंकी ने आमजन से अपील की कि यदि कांवड़ मार्ग पर कहीं भी आवारा पशु दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल पशुपालन विभाग को दें। सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पशुओं को सुरक्षित गौशाला पहुंचाएगी। इस अभियान में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं कांवड़ ड्यूटी के जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. भिवेंद्र प्रताप, पशुधन अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सोलंकी, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, भूप सिंह और तेजपाल सहित विभाग की टीम सक्रिय रूप से अभियान में जुटी हुई है।

ONLY AVAILABLE IN PAID PLANS

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi