बौछारों के साथ हुई हल्की बारिश, पारा 3.7 डिग्री कम

शहर में पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद अब फिर से बारिश की स्थितियां बनने लगी हैं। मंगलवार को भी शहर में बौछारों के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले में कहीं-कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 11 दिन बाद रविवार को बारिश हुई। इसके बाद सोमवार को बारिश नहीं हुई। मंगलवार को दिन में कई बार बौछारों के साथ बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। दिन के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रात में तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 24 घंटे में 3 मिमी बारिश जीवाजी वेधशाला में मंगलवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में कुल औसत 36 इंच के मुकाबले अब तक 18.04 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जुलाई में ही बारिश का आधा कोटा पूरा हो गया है।
बौछारों के साथ हुई हल्की बारिश, पारा 3.7 डिग्री कम - कॉपी लिंक शहर में पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद अब फिर से बारिश की स्थितियां बनने लगी हैं। मंगलवार को भी शहर में बौछारों के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले में कहीं-कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 11 दिन बाद रविवार को बारिश हुई। इसके बाद सोमवार को बारिश नहीं हुई। मंगलवार को दिन में कई बार बौछारों के साथ बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। दिन के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं रात में तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 24 घंटे में 3 मिमी बारिश जीवाजी वेधशाला में मंगलवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में कुल औसत 36 इंच के मुकाबले अब तक 18.04 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जुलाई में ही बारिश का आधा कोटा पूरा हो गया है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
