भारत के टॉप 5 लॉ यूनिवर्सिटी, जहां बेहतरीन पढ़ाई, अनुभवी फैकल्टी से बन जाएगी करियर

Law Colleges in India: आजकल बहुत से छात्र 12वीं करने के बाद लॉ की पढ़ाई करना सपना देखते है. भारत में कानून की पढ़ाई आज एक सम्मानजनक और करियर ओरिएंटेड...
Law Colleges in India: आजकल बहुत से छात्र 12वीं करने के बाद लॉ की पढ़ाई करना सपना देखते है. भारत में कानून की पढ़ाई आज एक सम्मानजनक और करियर ओरिएंटेड ऑप्शन बन चुकी है. एक अच्छे वकील, जज या लीगल एक्सपर्ट बनने के लिए किसी अच्छे लॉ कॉलेज से पढ़ाई करना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में कई बार छात्र सही कॉलेज चुनने में चुक जाते हैं. भारत में ऐसे 5 राष्ट्रीय स्तर के लॉ कॉलेज है, जो बेहतरीन पढ़ाई, अनुभवी फैकल्टी और अच्छे प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु एनआईआरएफ देश की पहली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है और कानून की पढ़ाई के लिए यह कॉलेज बहुत पॉपुलर है. इस कॉलेज की पढ़ाई का स्तर बहुत अच्छा है और सिलेबस मॉडर्न कानूनी जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाता है. यहां देश-विदेश के जाने-माने प्रोफेसर और लॉ एक्स्पर्ट्स पढ़ाते हैं. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), नई दिल्ली यह भारत के प्रीमियम लॉ विश्वविद्यालयों में से एक है. इसमें पांच वर्षीय बीए एलएलबी और एलएलएम जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. यहाँ प्रवेश AILET (ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से होता है. नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (NALSAR), हैदराबाद कानून की पढ़ाई और रिसर्च के लिए यह देश के सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालयों में गिना जाता है. यहाँ भी एडमिशन CLAT स्कोर के आधार पर ही होता है. फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), दिल्ली प्रतिष्ठित सरकारी लॉ कॉलेजों में शुमार इस संस्थान की फीस बेहद कम है और यहाँ से वकालत के दिग्गज निकले हैं. यहाँ 3-वर्षीय और 5-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रमों की पढ़ाई होती है. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (SLS), पुणे यह देश के टॉप प्राइवेट लॉ स्कूलों में से एक है, जो बेहतरीन प्लेसमेंट और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है. यहाँ दाखिला SLAT (सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट) के जरिए होता है. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU), गांधीनगर यह भारत के श्रेष्ठ लॉ कॉलेजों (Top Law College in India) में से एक माना जाता है. इसे यूजीसी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त है. NIRF 2025 रैंकिंग में इस कॉलेज को 4th रैंक मिला है. इसे भी पढ़ें:- भूलकर भी इन चीजों को दोबारा न करें गर्म, सेहत के लिए बन सकते हैं जहर, जानिए क्यों
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at jantamirror
