Domestic·

धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए, 5 बार CM रहे बड़े नेता ने कर दी मांग

धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए, 5 बार CM रहे बड़े नेता ने कर दी मांग

सोमवार को जंतर मंतर से लेकर संसद के मार्ग पर हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़पों की खबरें आईं थीं। अब ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने वाले नेताओं की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। अब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि प्रधान को पद छोड़ देना चाहिए। उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब एक दिन पहले ही CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले राजधानी दिल्ली में संसद के मार्ग पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। ये प्रदर्शनकारी मंत्री के इस्तीफे, NEET पेपर लीक में खुदकुशी करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।पटनायक ने मंगलवार को कहा, 'जिस तरह युवाओं को गंभीर चोटें आ रहीं हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'कई युवा छात्र पर हिंसक हमले हुए हैं और वे घायल हुए हैं।' उन्होंने मौजूदा हालात को बहुत गंभीर बताया है। साथ ही कहा है कि विरोध प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि कई शहरों तक फैल गया है।छात्रों से बात करने की मांग कीरविवार को पटनायक ने कहा था, 'राजनीति से ऊपर उठकर मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह कई दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ सार्थक संवाद शुरू करे। उन्हें अपनी बात रखने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'एक जीवंत लोकतंत्र संवाद से आगे बढ़ता है, मौन से नहीं। जब देश के युवाओं की बात हो, तब यह संवाद और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।'उन्होंने कहा, 'यह विषय लोकतंत्र के मंदिर संसद में गंभीर और व्यापक चर्चा का हकदार है, ताकि ऐसे ठोस सुधार किए जा सकें जिनसे प्रश्नपत्र लीक, मूल्यांकन में त्रुटियां और व्यवस्थागत विफलताएं भविष्य में दोबारा न हों।' पटनायक ने कहा, 'हम उन्हें निराश नहीं कर सकते। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ ईमानदारी और खुले मन से किया गया संवाद लोकतंत्र, शिक्षा व्यवस्था और नेतृत्व में उनका विश्वास बहाल करने में मदद करेगा। बीजू जनता दल देश के युवाओं और छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।' सोनम वांगचुक से मिले दो मंत्रीदिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीटीआई भाषा ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। CJP के अलग आरोपसीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संगठन के साथ बातचीत शुरू करने की केंद्र सरकार की मंशा पर मंगलवार को सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो कॉजपा के साथ बातचीत कर रही है, वहीं दूसरी ओर वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा, 'सरकार ने हमारा समय बर्बाद किया। उसने हमारे प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए। आशुतोष रांका और सौरव दास को एक तरह से जेपी नड्डा के आवास पर नजरबंद कर दिया गया था।'

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at livehindustan