किशोरी लापता, पिता ने 5 युवकों पर लगाया साजिश का आरोप

लुधियाना| थाना डेहलों के अंतर्गत आते गांव शंकर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी घर में रखी पेटी से सोने-चांदी के गहने और 50,000 नकद भी चुरा ले गए। पीड़ित पिता ने बताया कि 17 जून को वह अपनी पत्नी को दवाई दिलाने डेहलों गए थे। दोपहर जब वे घर लौटे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, पेटी खुली थी और नकदी व जेवर गायब थे। घर में मौजूद छोटे बच्चे ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर आए तीन युवक सामान निकालकर दीदी को अपने साथ ले गए हैं। नाबालिग के पास अपना मोबाइल नहीं था। छानबीन के दौरान परिजनों को लड़की की कमीज की जेब से एक कागज मिला, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। कॉल करने पर पता चला कि होशियारपुर के चब्बेवाल निवासी यासीन अपने साथियों संग नाबालिग को भगा ले गया है। पीड़ित का आरोप है कि इस साजिश में यासीन के अलावा चार अन्य लोग (रेमू, याकूब, रौशन और मुनूं) भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अभी केवल एक पर ही मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी करमवीर सिंह ने बताया कि पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपी यासीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है और पिता द्वारा नामजद किए गए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
किशोरी लापता, पिता ने 5 युवकों पर लगाया साजिश का आरोप - कॉपी लिंक लुधियाना| थाना डेहलों के अंतर्गत आते गांव शंकर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी घर में रखी पेटी से सोने-चांदी के गहने और 50,000 नकद भी चुरा ले गए। पीड़ित पिता ने बताया कि 17 जून को वह अपनी पत् नाबालिग के पास अपना मोबाइल नहीं था। छानबीन के दौरान परिजनों को लड़की की कमीज की जेब से एक कागज मिला, जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। कॉल करने पर पता चला कि होशियारपुर के चब्बेवाल निवासी यासीन अपने साथियों संग नाबालिग को भगा ले गया है। पीड़ित का आरोप है कि इस साजिश में यासीन के अलावा चार अन्य लोग (रेमू, याकूब, रौशन और मुनूं) भी शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अभी केवल एक पर ही मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी करमवीर सिंह ने बताया कि पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपी यासीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है और पिता द्वारा नामजद किए गए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
