Politics·

नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक

नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक

Alambadi Azmi: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और निजामाबाद से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से आजमगढ़ और प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है।

SP Leader Alambadi Azmi Passes Away: यूपी के आजमगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य के लिए बुधवार की रात दुखद खबर लेकर आई। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता आलम बदी आजमी का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। 90 वर्ष की उम्र में आलमबादी आजमी के निधन पर आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। आलमबदी आजमी का जन्म वर्ष 1936 में हुआ था। वे मूल रूप से बिंदवल, जयराजपुर (बिलरियागंज), आजमगढ़ के रहने वाले थे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर गोरखपुर में नौकरी की। उस समय महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस और जवाहरलाल नेहरू के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा। निजामाबाद से 5 बार चुने गए विधायक आलमबदी आजमी ने समाजवादी पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा। साल 1996 में पहली बार वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर निजामाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। जनता के बीच उनकी पहुंच के चलते आलमबदी आजमी लगातार 5 बार इस क्षेत्र के विधायक बने रहे। उन्होंने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। खबर अपडेट हो रही है..

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at navbharatlive