बालों में मेहंदी लगाते समय ये 5 बातों का ध्यान रखेंगे, तो मिलेंगे सॉफ्ट-ब्राउन हेयर

Hair Care Tips: सफेद बालों को कवर करने के लिए काफी सारी महिलाएं कलर इसलिए लगाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मेहंदी लगाने से ना केवल बाल ज्यादा टूटेंगे बल्कि काले भी नहीं होगें। तो इन 5 बातों का ध्यान रखकर बालों में मेहंदी लगाएं, मिलेंगे बिल्कुल सॉफ्ट ब्राउन हेयर।
बालों में मेहंदी लगाना काफी सारी महिलाएं अवॉएड करती हैं। उन्हें लगता है कि मेहंदी लगाने से बाल लाल रंग के अलग ही नजर आएंगे। जबकि लंबे टाइम तक बालों को केमिकल से प्रोटेक्ट करना है तो हिना बालों को कलर करने का बेस्ट ऑप्शन होता है। लेकिन महिलाएं कहती हैं कि मेहंदी लगाने से बाल और ज्यादा रूखे, बेजान हो जाते हैं और बालों का कलर भी जल्दी चला जाता है। ये 5 बातें उन महिलाओं के बड़े काम आने वाली हैं जो मेहंदी को बालों में सिर्फ इसलिए नहीं लगाती क्योंकि उन्हें लगता है कि कलर से ज्यादा अच्छे से सफेद बाल कवर होते हैं।बाल हो जाते हैं रूखेअगर आपको भी लगता है कि बाल मेहंदी लगाने से रूखे होते हैं तो ये पूरी तरह से मिथ है। मेहंदी में थोड़ा सा मॉइश्चर ऐड करके पेस्ट बनाएंगी तो बाल कभी भी रूखे नहीं होंगे। जैसे मेहंदी का घोल तैयार करते समय उसमे सरसों का तेल डालें। ये बालों को सॉफ्ट बनाकर रखने में मदद करेगा।मेहंदी का रंग जल्दी उड़ जाता हैमेहंदी का रंग बालों से इसलिए जल्दी उड़ जाता है क्योंकि आप बालों में मेहंदी लगाने के बाद बालों को फौरन शैंपू से साफ कर लेती हैं। जबकि मेहंदी लगाने के पहले बालों को शैंपू से धोना चाहिए। फिर मेहंदी लगानी चाहिए और तीन से चार घंटे बाद केवल पानी से साफ करें। शैंपू करीब दो दिन बाद ही करना चाहिए।मेहंदी से लाल रंग मिलता हैमेहंदी का रंग बालों पर बिल्कुल नेचुरल सॉफ्ट ब्राउन होगा। इसके लिए आपको कई सारे उपाय मिल जाएंगे। चाय की पत्ती का पानी, कॉफी, कलौंजी सीड्स, गुड़हल का पाउडर, आंवला को मेहंदी में डालकर लोहे के बर्तन में रातभर रखने के बाद ही लगाएं। तो बालों का कलर नेचुरल ब्राउन होगा ना कि लाल।मेहंदी लगाने से बाल फ्रंट से टूटते हैंदरअसल, मेहंदी लगाते समय महिलाएं आगे के बालों को पीछे की तरफ बिल्कुल खींच कर लगाती हैं और तीन से चार घंटे के लिए बांध लेती है। जबकि बालों पर मेहंदी लगाते समय फ्रंट के बालों को पीछे की तरफ खींचे नहीं। इससे बाल ज्यादा डैमेज होते हैं।खट्टा दही मिलाएंमेहंदी को जब घोलें तो उसमे खट्टा दही मिलाएं। खट्टे दही को मिलाने से बालों को सॉफ्टनेस मिलती है और बालों का कलर भी बेहतर होता है। ये दही मेहंदी में मिलाकर दो घंटे भी रखे जाएं तो इससे बालों में अच्छा कलर आता है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
