Crime·

समस्तीपुर: रोसड़ा में 540 लीटर विदेशी शराब लदा ट्रैक्टर जब्त, दो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर: रोसड़ा में 540 लीटर विदेशी शराब लदा ट्रैक्टर जब्त, दो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

रोसड़ा के थतिया गांव में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 540 लीटर विदेशी शराब के साथ स्वराज ट्रैक्टर जब्त किया और दो तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की। The post समस्तीपुर: रोसड़ा में 540 लीटर विदेशी शराब लदा ट्रैक्टर जब्त, दो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज appeared first on Prabhat Khabar .

Bihar excise police action: समस्तीपुर जिला के रोसड़ा उत्पाद थाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा थाना क्षेत्र के थतिया गांव के समीप रोसड़ा-बेगूसराय मुख्य सड़क से विदेशी शराब से लदे एक स्वराज ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. तीन ब्रांडों के 60 कार्टन शराब बरामद उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान जब्त ट्रैक्टर से रॉयल चैलेंज, इंपीरियल ब्लू और आइकोनिक व्हाइट ब्रांड की विदेशी शराब के कुल 60 कार्टन बरामद किए गए. ट्रैक्टर से जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 540 लीटर मापी गई है. विभूतिपुर के दो तस्करों पर नामजद केस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी चंद्रदेव महतो के पुत्र संतोष कुमार और बोरिया गांव निवासी महेश महतो के पुत्र मिथुन कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. शराब तस्करी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. The post समस्तीपुर: रोसड़ा में 540 लीटर विदेशी शराब लदा ट्रैक्टर जब्त, दो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज appeared first on Prabhat Khabar .

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhatkhabar