सेंट्रल जेल में फिर मिले 6 मोबाइल, 4 हवालातियों पर पर्चा दर्ज किया

लुधियाना| ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हवालातियों से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेल प्रशासन द्वारा की गई अचानक चेकिंग के दौरान बंद हवालातियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने केंद्रीय जेल लुधियाना के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर 4 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ शिंदा ,सरबजीत सिंह उर्फ सरबा,जय कुमार उर्फ जयदेव शर्मा ,सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जेल प्रशासन के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को जेल परिसर में बैरकों की अचानक तलाशी ली गई थी। इस दौरान उक्त चारों हवालातियों के पास से अलग-अलग मार्का के 6 मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों ने जेल नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।
- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Six Mobile Phones Found In Central Jail, FIR Registered Against Four Hawala Operators सेंट्रल जेल में फिर मिले 6 मोबाइल, 4 हवालातियों पर पर्चा दर्ज किया - कॉपी लिंक लुधियाना| ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हवालातियों से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेल प्रशासन द्वारा की गई अचानक चेकिंग के दौरान बंद हवालातियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 6 मोबाइल फोन बराम पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ शिंदा ,सरबजीत सिंह उर्फ सरबा,जय कुमार उर्फ जयदेव शर्मा ,सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जेल प्रशासन के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को जेल परिसर में बैरकों की अचानक तलाशी ली गई थी। इस दौरान उक्त चारों हवालातियों के पास से अलग-अलग मार्का के 6 मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों ने जेल नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
