Top·

यूपी: प्रदेश के इन 63 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

यूपी: प्रदेश के इन 63 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

यूपी में मानूसन पूरी तरह से सक्रिय है। आज प्रदेश के 63 में बारिश से अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। यूपी में मानसूनी पूरी तरह से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मूसलाधार बारिश देखने ...

यूपी में मानूसन पूरी तरह से सक्रिय है। आज प्रदेश के 63 में बारिश से अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। यूपी में मानसूनी पूरी तरह से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। खासकर बरेली, लखीमपुर खीरी, रामपुर, शाहजहांपुर जैसे जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 18 जिले में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 45 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कुल मिलाकर ऐसे 63 जिले हैं जहां बारिश या अति बारिश हो सकती है। साथ ही लगभग 60 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की भी चेतावनी है। सोमवार को तराई के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बरेली में सर्वाधिक 174 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लखीमपुर खीरी में 160 मिमी, रामपुर में 152 मिमी और शाहजहांपुर में 150.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है। जुलाई में सामान्य के करीब पहुंची बारिशउत्तर प्रदेश में जुलाई के दौरान मानसूनी बारिश ने कमी पूरी कर ली है। 20 जुलाई तक प्रदेश में 160.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य आंकड़ा 170.3 मिमी है। यानी अब तक केवल छह प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो मौसम विभाग के अनुसार सामान्य श्रेणी में आती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टबांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस के क्षेत्र। इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्टचित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायू, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at rudrakshnews