अक्टूबर-नवंबर में कहां मिलेगी बर्फ? गुलमर्ग से किन्नौर तक इन 7 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

Early Snowfall Places: अक्टूबर और नवंबर में पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और बर्फ देखने की इच्छा है, तो हिमालय के ऊंचे इलाकों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर मौसम की स्थिति के हिसाब से बर्फबारी हो सकती है, जबकि कई इलाकों में सिर्फ ऊंची चोटियां ही बर्फ से ढकी नजर आती हैं. जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां सर्दियों की शुरुआती झलक देखने को मिल सकती है. हालांकि, अक्टूबर और नवंबर में हर साल एक जैसी बर्फबारी नहीं होती. इसलिए होटल बुक करने और यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का ताजा अपडेट लेना जरूरी है. आइए जानते हैं ऐसी 7 जगहों के बारे में, जहां आप शुरुआती सर्दियों में बर्फ देखने की उम्मीद कर सकते हैं.
This is a summary. Read the full article at the original source.

