Education·

गोरखपुर विश्वविद्यालय : दीक्षांत में 73 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

गोरखपुर विश्वविद्यालय : दीक्षांत में 73 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

The university administration has released the final list of toppers and meritorious students.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी की टॉपर्स और मेधावी छात्र-छात्राओं की अंतिम सूचीछह अगस्त को है विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोहगोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 73 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। परीक्षा समिति की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी। दीक्षांत समारोह छह अगस्त को आयोजित होगा।विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अभियांत्रिकी, विधि, शिक्षा, प्रबंधन, चिकित्सा समेत विभिन्न संकायों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। समारोह में सफल विद्यार्थियों को उपाधियां भी दी जाएंगी।कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों के बल पर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। कुलपति ने बताया कि 45वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala