Domestic·

76 वर्षीय बुजुर्ग को घर से निकालने की कोशिश, बहू समेत तीन पर पर्चा

76 वर्षीय बुजुर्ग को घर से निकालने की कोशिश, बहू समेत तीन पर पर्चा

लुधियाना| थाना जमालपुर के अंतर्गत आती प्रताप कॉलोनी (मुंडियां कलां) में एक बहु और उसके दो बेटों द्वारा 76 वर्षीय बुजुर्ग ससुर और अपने ही पिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर उसकी बहू और दो पोतों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में दिलबारा सिंह (76) ने बताया कि उनकी बहू कुलदीप कौर उन्हें और उनके बेटे हरविंदर सिंह को झूठी शिकायतों में फंसाने की धमकियां देकर मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाती थी। डर के मारे बुजुर्ग ने करीब दो साल पहले अपना मकान बहू के नाम कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मकान नाम होते ही बहू कुलदीप कौर और दोनों पोते (मनिंदर सिंह व जसकरण सिंह) उनके साथ बिना वजह क्लेश करने लगे और घर से बाहर निकालने की धमकियां देने लगे ।7 जुलाई 2026 को आरोपियों ने जबरन बुजुर्ग और उनके बेटे हरविंदर सिंह को घर से बाहर निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर बहू कुलदीप कौर ने डंडों से बुजुर्ग और अपने पति की जमकर पिटाई की तथा जान से मारने की धमकियां दीं। थाना जमालपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Hindi News - Local - Punjab - Ludhiana - Attempt To Evict 76 year old Man From Home, FIR Against Three Including Daughter in law 76 वर्षीय बुजुर्ग को घर से निकालने की कोशिश, बहू समेत तीन पर पर्चा - कॉपी लिंक लुधियाना| थाना जमालपुर के अंतर्गत आती प्रताप कॉलोनी (मुंडियां कलां) में एक बहु और उसके दो बेटों द्वारा 76 वर्षीय बुजुर्ग ससुर और अपने ही पिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर उसकी बहू और दो डर के मारे बुजुर्ग ने करीब दो साल पहले अपना मकान बहू के नाम कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मकान नाम होते ही बहू कुलदीप कौर और दोनों पोते (मनिंदर सिंह व जसकरण सिंह) उनके साथ बिना वजह क्लेश करने लगे और घर से बाहर निकालने की धमकियां देने लगे ।7 जुलाई 2026 को आरोपियों ने जबरन बुजुर्ग और उनके बेटे हरविंदर सिंह को घर से बाहर निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर बहू कुलदीप कौर ने डंडों से बुजुर्ग और अपने पति की जमकर पिटाई की तथा जान से मारने की धमकियां दीं। थाना जमालपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bhaskar_hindi