सिक्किम में सुरंग ढहने से हो गई 8 की मौत, अब भी फंसे हैं 27 मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिक्किम के नामची में एक जलविद्युत परियोनजा की निर्माणाधीन सुरंग ढहने से कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 27 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। सुरंग में जहरीली गैस की वजह से राहत-बचाव के काम में मुश्किल आ रही है।
सिक्किम के नामची में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज- 6 जलविद्युत परियोजना की एक निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कम से कम 27 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शवों को पास के अस्पताल में भेजा गया है। सोमवार दोपहर को भूस्खलन के कारण एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे उसके भीतर कई मजदूर फंस गए थे।सुरंग में गैस का भी रिसावपुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण समरदुंग सुरंग के अंदर संदिग्ध गैस रिसाव भी हुआ है। इसने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि भूस्खलन के कारण भूमिगत परतों या चट्टानों की संरचना में हलचल होने से यह गैस प्राकृतिक रूप से निकल रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवाओं की टीम बचाव अभियान संचालित कर रही हैं।अधिकारी ने कहा, बचाव अभियान जारी है, लेकिन सुरंग के भीतर गैस की मौजूदगी के कारण यह काम जटिल हो गया है। फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश के दौरान कई बचाव कर्मियों को चक्कर आ गए और वे बेहोश हो गए। उन्होंने कहा, एंबुलेंस को तैयार रखा गया है, जबकि गैस मास्क से लैस बचावकर्मी सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस सुरंग का निर्माण एक राजमार्ग परियोजना के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at livehindustan
