Education·

शंभूनाथ विवि में 80% छात्रों को पूरक,ABVP ने दिया ज्ञापन:मूल्यांकन पर सवाल उठाए; फीस 1600 से घटाकर 600 रुपए करने की मांग

शंभूनाथ विवि में 80% छात्रों को पूरक,ABVP ने दिया ज्ञापन:मूल्यांकन पर सवाल उठाए; फीस 1600 से घटाकर 600 रुपए करने की मांग

शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सवाल उठाए हैं। परिषद ने कुलगुरु को ज्ञापन सौंपकर करीब 80% छात्रों के पूरक आने का दावा किया और नतीजों की दोबारा जांच की मांग की। मूल्यांकन और परीक्षा विभाग की जांच की मांग ABVP ने मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने और परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। परिषद ने उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए जबलपुर भेजे जाने पर भी सवाल उठाए। कंप्यूटर साइंस मेजर के पहले पेपर के पूरी तरह अंग्रेजी में आने का मुद्दा भी उठाया गया। पूरक परीक्षा की फीस घटाने की मांग परिषद ने पूरक परीक्षा शुल्क 1600 रुपए से घटाकर 600 रुपए करने की मांग की। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्रों के पूरक आने से उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है। ABVP ने सात दिन में मांगों पर ठोस फैसला लेकर लिखित जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपते समय अमन त्रिपाठी समेत कई छात्र नेता मौजूद थे।

This is a summary. Read the full article at the original source.