हरदा में 800 विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली:मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश, पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक
हरदा में शुक्रवार शाम को नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू हुई। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस, शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने 'नशे से दूरी है जरूरी', 'नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो' और 'स्वस्थ युवा-सशक्त भारत' जैसे नारों वाली तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का हिस्सा था। इस अवसर पर डीएसपी अरुणा सिंह ने स्कूली बच्चों से नशे से दूर रहने और अपने परिचितों को भी इसकी लत से बचाने की अपील की। रैली में कुल 800 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने तथा घर-घर जाकर नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि नशा न केवल शरीर को नष्ट करता है, बल्कि घर, समाज और राष्ट्र को भी क्षति पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से कैंसर जैसे असाध्य रोग भी हो सकते हैं। परस्ते ने छात्र-छात्राओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और नशापान से दूर रहने की अपील की।
हरदा में 800 विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली:मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश, पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक - कॉपी लिंक हरदा में शुक्रवार शाम को नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू हुई। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस, शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भ यह आयोजन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का हिस्सा था। इस अवसर पर डीएसपी अरुणा सिंह ने स्कूली बच्चों से नशे से दूर रहने और अपने परिचितों को भी इसकी लत से बचाने की अपील की। रैली में कुल 800 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने तथा घर-घर जाकर नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि नशा न केवल शरीर को नष्ट करता है, बल्कि घर, समाज और राष्ट्र को भी क्षति पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से कैंसर जैसे असाध्य रोग भी हो सकते हैं। परस्ते ने छात्र-छात्राओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और नशापान से दूर रहने की अपील की।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at bhaskar_hindi
