Business·

रियल एस्टेट में जॉन अब्राहम का बढ़ा दबदबा, अब 84 करोड़ रुपये में खरीदा बंगला

रियल एस्टेट में जॉन अब्राहम का बढ़ा दबदबा, अब 84 करोड़ रुपये में खरीदा बंगला

जॉन अब्राहम का यह बंगला बांद्रा के प्रमुख रिहायशी इलाकों में से एक सेंट मार्टिन रोड पर स्थित है। उन्होंने 84 करोड़ रुपये में यह खरीदारी की है।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी रियल एस्टेट के पोर्टफोलियो को और बड़ा कर लिया है। उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में 84 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा है। आइए जान लेते हैं जॉन अब्राहम की नई प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल।1,017.60 वर्ग मीटर का है प्लॉटरियल एस्टेट रिसर्च फर्म 'लियासेस फोरस' को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार जॉन अब्राहम का यह बंगला बांद्रा के प्रमुख रिहायशी इलाकों में से एक सेंट मार्टिन रोड पर स्थित है। प्रॉपर्टी 1,017.60 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बनी है और इसमें लगभग 193.12 वर्ग मीटर के बिल्ट-अप एरिया वाला एक मौजूदा बंगला शामिल है। इसमें लगभग 31.50 वर्ग मीटर का एक आउटहाउस भी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जॉन ने इस खरीद के लिए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 5.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसकी रजिस्ट्री 14 जुलाई 2026 को हुई।कई प्रॉपर्टी खरीद चुके जॉनमुंबई में जॉन अब्राहम का यह कोई पहला बड़ा प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट नहीं है। दिसंबर 2023 में भी एक्टर ने शहर के खार इलाके में 70.83 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था। खार में मौजूद इस प्रॉपर्टी में लिंकिंग रोड पर 7,722 स्क्वायर फीट के प्लॉट पर बना 5,416 स्क्वायर फीट का बंगला शामिल था। जॉन ने इस डील के लिए 4.24 करोड़ रुपये ड्यूटी के तौर पर चुकाए थे।क्रिकेट टीम के मालिकहाल ही में जॉन अब्राहम रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक बन गए हैं। यह उन छह फ्रेंचाइजी टीमों में से एक है जो 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होने वाली पहली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में भाग लेंगी। अब्राहम उस नेतृत्व समूह का हिस्सा बन गए हैं जिसमें क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसी और हेनरिक क्लासेन के अलावा मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री शामिल हैं। ईटीपीएल में ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम शहरों की छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले जाएंगे। किस फिल्म में काम कर रहे जॉन?फिल्मों की बात करें तो जॉन अब्राहम अब रोहित शेट्टी की आने वाली बायोपिक ड्रामा फिल्म में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म मारिया की आत्मकथा 'लेट मी से इट नाउ' पर आधारित है और इसमें उनके करियर के साथ-साथ कई अहम क्रिमिनल और टेरर इन्वेस्टिगेशन को भी दिखाया जाएगा। मारिया ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट और 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों जैसे मामलों में अहम भूमिका निभाई थी। प्रशंसक जल्द ही जॉन को 'फोर्स 3' में ACP यशवर्धन सिंह के तौर पर भी देख सकेंगे।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at livehindustan