Politics·

Abhijeet Dipke: 'आज बिना ये सोचे उठ पाया हूं कि...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके? बताया CJP का आगे का प्लान

Abhijeet Dipke: 'आज बिना ये सोचे उठ पाया हूं कि...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके? बताया CJP का आगे का प्लान

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अब वह सुकून से सो पाए हैं और यह सिर्फ शुरुआत है। जंतर-मंतर पर उन्होंने दावा किया कि जनता की एकजुटता के सामने सरकार को झुकना पड़ा और कहा, "झुकती है दुनिया, झुकाने वाले चाहिए।"

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार सुबह एक वीडियो मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा, "आज सो पाया हूं। बिना ये सोचे उठ पाया हूं कि आज शाम क्या होगा, जो इन दिनों झेला बहुत मुश्किल था। जिन लोगों ने हम पर भरोसा दिखाया सबका धन्यवाद। ये अभी शुरुआत है। कॉकरोच जनता पार्टी को अभी बहुत आगे जाना है।" वहीं, इससे पहले इस्तीफे के फैसले के बाद जंतर-मंतर पर मंच से सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि "हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है।",'झुकती है दुनिया झुकाने वाले चाहिए',उन्होंने आगे कहा, "क्या कहते थे ये कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते और हम क्या कहते हैं- झुकती है दुनिया झुकाने वाले चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो हो गया और ये इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं और सरकार के सामने झुकेंगे नहीं तो अच्छे अच्छों के हम इस्तीफे ले सकते हैं।",,बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्होंने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास को पूरा करते हुए इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।,सोनम वांगचुक ने क्या कहा?बता दें कि सीजेपी के मंच से पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इस्तीफे की मांग को लेकर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "यह लोकतंत्र की जीत है, लोकतंत्र की जीत, जो सीधे सड़कों से आई है. यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और देश की 'जेन ज़ी' को बधाई।" उन्होंने आगे लिखा, "साथ ही, उन सभी नागरिकों का भी धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई।"

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at timesnowhindi