Agra News: 20 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगी गवर्नर

डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में गवर्नर और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 20 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी.
आगरा। डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में गवर्नर और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 20 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी। इस बार खास बात यह होगी कि मेडल पाने वाले हर स्टूडेंट के साथ उनके माता और पिता दोनों को स्टेज पर बुलाया जाएगा। मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए पालीवाल पार्क स्थित बृहस्पति भवन में वीसी प्रो आशु रानी की अध्यक्षता में रिव्यू मीटिंग हुई। बुकलेट तैयार करने के निर्देश रिव्यू मीटिंग में वीसी ने निर्देश दिए कि दीक्षांत सप्ताह के तहत हुए सभी कार्यक्रमों की एक बुकलेट तैयार की जाए जिसे समारोह स्थल पर डिस्प्ले किया जाएगा। गोद लिए गांवों के स्कूलों में हुई प्रतियोगिताओं के विनर्स को गवर्नर खुद सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के बच्चे पेड़ बचाओ थीम पर डांस और नाटक पेश करेंगे। समारोह में 150 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री देने का प्रपोजल है। मेडल की प्रोविजनल लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है जिस पर 24 तारीख तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। गेस्ट्स के लिए नोडल अफसर तैनात मीटिंग में आने वाले वीआईपी गेस्ट्स के लिए नोडल अफसर भी तैनात कर दिए गए हैं। मुख्य अतिथि एनसीटीई के चेयरमैन प्रो पंकज अरोरा के लिए डॉ राजेश लवानिया, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के लिए डॉ राजेश कुशवाहा और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के लिए पूजा सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीसी ने बताया कि गवर्नर आनंदीबेन पटेल ऑनलाइन तरीके से यूनिवर्सिटी की 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के 100 सालों के सफर, स्थापना दिवस और अब तक की अचीवमेंट्स पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inextlive
