Politics·

Agra News: शीतला माता मंदिर का बड़ा मेला आज, भोर में 4 बजे खुलेंगे पट

Agra News: शीतला माता मंदिर का बड़ा मेला आज, भोर में 4 बजे खुलेंगे पट

शीतला माता मंदिर का बड़ा मेला आज, भोर में 4 बजे खुलेंगे पट

आगरा। खंदारी के शीतला माता मंदिर में तीसरे सोमवार को बड़ा मेला आयोजित किया जाएगा। मंदिर के पट भोर में 4 बजे ही खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सेवायत मनोज कुमार ने बताया कि श्रद्धालु परंपरा के अनुसार एक दिन पहले तैयार किए गए बासी भोजन (बसौड़ा) का भोग माता को अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले में आगरा के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala