Agra News: हवा में उछल कर लपका कैच, द हंड्रेड में चमकीं दीप्ति शर्मा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ गेंद और बल्ले से ही नहीं बल्कि अपनी विश्वस्तरीय फील्डिंग से भी मैच का रुख बदलने का दम रखती हैं।
आगरा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ गेंद और बल्ले से ही नहीं बल्कि अपनी विश्वस्तरीय फील्डिंग से भी मैच का रुख बदलने का दम रखती हैं। इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में दीप्ति के एक हैरतअंगेज फॉरवर्ड डाइविंग कैच ने सभी का दिल जीत लिया।मुकाबले में दीप्ति शर्मा की टीम बीच के ओवरों में संकट से जूझ रही थी। ऐसे नाजुक मोड़ पर क्रीज पर उतरीं दीप्ति ने महज 15 गेंदों में 23 रनों की उपयोगी व तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 110 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। गेंदबाजी में दीप्ति को सफलता नहीं मिली और उन्होंने अपने स्पैल (15 गेंद) में 22 रन दिए। लेकिन इसकी भरपाई उन्होंने फुर्तीली फील्डिंग से कर दी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
