Agra News: मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक, साढ़े चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक, साढ़े चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर इलाके में जमीन के विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब न्याय की गुहार लगाते थक चुका युवक शुक्रवार को मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में अफरातफरी मची रही। बमुश्किल समझाकर युवक को टाॅवर से उतारा गया। गांव आसे का पुरा निवासी राकेश दोपहर करीब 12 बजे वाजिदपुर के पास स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। युवक का आरोप था कि कई वर्ष से उसके परिवार के लोग जमीन पर मुडि्ढयां नहीं गाड़ने दे रहे हैं। उसने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डौकी पुलिस पहुंची और युवक को उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। युवक तहसील के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। बाद में नायब तहसीलदार फतेहाबाद शुभ्रा अवस्थी भी पहुंचीं। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने करीब साढ़े चार घंटे तक समझाने के बाद युवक को टाॅवर से उतार लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। युवक अपनी मर्जी से मुडि्ढयां लगाने की जिद पर अड़ा था। उसे समझाया गया कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समझाने के बाद युवक टाॅवर से उतरकर घर चला गया। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
