Politics·

Agra News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों और पुलिस में झड़प

Agra News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों और पुलिस में झड़प

सीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों और पुलिस में झड़प

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उन्हें जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने रोक दिया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। सपाइयों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय के बाहर ही धरना देकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, यमुना बैराज, लेदर इंडस्ट्री, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, मेट्रो विस्तार, पेयजल और रोजगार पैकेज लागू करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। शब्बीर अब्बास ने शांतिपूर्ण मार्च को बलपूर्वक रोकने को अलोकतांत्रिक करार देते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही। इस दौरान बलविंदर सिंह, जिया चौधरी आदि मौजूद रहीं।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala