Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे के 5 अनोखे रिकॉर्ड्स, जिसे रोहित-कोहली भी नहीं छू पाए! देखें लिस्ट

Ajinkya Rahane 5 Big Records: भारत के 38 वर्षीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है. अजिंक्य रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे थे. आखिरकार 30 जुलाई को उन्होंने अपने शानदार करियर को खत्म करने का एलान किया. अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं. भले ही आज के समय में रहाणे की ज्यादा चर्चा नहीं होती है, लेकिन उन्होंने कई बार भारतीय टीम की लाज बचाई है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं. जानें रहाणे के 5 बड़े कीर्तिमान...
Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे के 5 अनोखे रिकॉर्ड्स, जिसे रोहित-कोहली भी नहीं छू पाए! देखें लिस्ट Ajinkya Rahane 5 Big Records: भारत के 38 वर्षीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है. अजिंक्य रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे थे. आखिरकार 30 जुलाई को उन्होंने अपने शानदार करियर को खत्म करने का एलान किया. अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं. भले ही आज के समय में रहाणे की ज्यादा चर्चा नहीं होती है, लेकिन उन्होंने कई बार भारतीय टीम की लाज बचाई है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं. जानें रहाणे के 5 बड़े कीर्तिमान... टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच अजिंक्य रहाणे एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 2015 में भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान गॉल में 8 कैच लपके थे. रहाणे ने पहली पारी में 3 कैच लपके, जबकि दूसरी पारी में स्लिप में खड़े होकर 5 कैप पकड़े. इसके चलते उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय 38 साल के अजिंक्य रहाणे एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चौथे नंबर से नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है. उन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया था. T20I डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर अजिंक्य रहाणे ने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में 61 रन बनाए थे. सबसे अच्छा कप्तानी रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 5 या उससे ज्यादा टेस्ट में कप्तानी करते हुए एक भी मैच नहीं गंवाया है. रहाणे ने 6 टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान संभाली है, जिसमें से 4 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा बाकी 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. IPL में लगातार 6 चौके अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी खास रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने साल 2012 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ एक ही ओवर में 6 लगातार चौके लगाए थे. टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी बल्लेबाज ने एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 चौके लगाए.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inkhabar
