Top·

Aligarh News: अभिभावकों का सवाल..14 साल की बेटी को ही वैक्सीन क्यों

Aligarh News: अभिभावकों का सवाल..14 साल की बेटी को ही वैक्सीन क्यों

स्वास्थ्य विभाग इन दिनों गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीका लगाने का अभियान छेड़े हुए है।

स्वास्थ्य विभाग इन दिनों गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीका लगाने का अभियान छेड़े हुए है। जिले के इगलास व लोधा ब्लाक के कुछ गांवों में अभिभावकों द्वारा सवाल खड़ा किया गया कि यह टीका 14 वर्ष की उम्र में क्यों लगाया जा रहा है। इसके कहीं कोई दुष्परिणाम तो नहीं होंगे। स्वास्थ्य टीमें लगातार लोगों को समझाकर टीका लगवाने का प्रयास कर रही हैं। बता दें कि जिले में 44 हजार बेटियों टीका लगाया जाना है। यह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इसके तहत 15वें वर्ष में पहुंच चुकी किशोरियों को दो टीके लगाए जाने हैं, इसलिए पहले 14वें वर्ष में पहुंच चुकी किशोरियों के ही टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक जिले में 44 हजार में से सात हजार से अधिक बेटियों को टीका लगाया जा चुका है। इस दौरान जिले के इगलास और लोधा ब्लॉक में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है। बाकी ब्लाकों में अभियान की प्रगति संतोषजनक है। टीकाकरण के नोडल एसीएमओ डाॅ. दिनेश खत्री बताते हैं कि अलीगढ़ प्रदेश में फिलहाल 35वें स्थान पर है। अभी अभियान की शुरुआत है। कुछ जगह अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं। इस सप्ताह में अभियान तेज कर प्रदेश में प्रगति सुधारी जाएगी। लोगों को समझाया जा रहा है। इसके कोई साइड इफैक्ट नहीं हैं। ये है इस टीके का महत्वह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से गर्भाशय ग्रीवा कैंसर होता है और यह टीका किशोरियों को इस वायरस से बचाने में मदद करता है। यह टीका लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है। यह एक गंभीर और जानलेवा रोग है जो भारत में महिला मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala