Aligarh News: अलीगढ़ में बने पोर्क के व्यंजनों लुत्फ उठाएंगे एशिया और यूरोप वाले

भैंस के मांस (बफैलो मीट) निर्यात से दुनिया में पहचान बना चुका अलीगढ़ अब सुअर के मांस (पोर्क) से बने उत्पादों के क्षेत्र में कदम बढ़ाने वाला है।
भैंस के मांस (बफैलो मीट) निर्यात से दुनिया में पहचान बना चुका अलीगढ़ अब सुअर के मांस (पोर्क) से बने उत्पादों के क्षेत्र में कदम बढ़ाने वाला है। सीडीएफ के छेरत स्थित औद्योगिक क्षेत्र में तीन लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में पोर्क एक्सपोर्ट यूनिट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां पोर्क से चिप्स, सॉसेस, रेडी टू ईट उत्पाद बनाए जाएंगे। इन्हें पहले एशिया और बाद में यूरोप के देशों में निर्यात किया जाएगा। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) से स्वीकृत शहर में स्थापित होने वाली यह पुणे के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी व आधुनिक यूनिट होगी। दिल्ली की कंपनी बेरीना फूड्स लिमिटेड ने यूनिट की स्थापना के लिए सीडीएफ छेरत में 1.25 लाख रुपये महीने के किराये पर भूमि ली है। सालाना 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय स्तर पर लोगों को इससे रोजगार भी मिलेगा। वर्तमान में अलीगढ़ में बफैलो मीट की सात एक्सपोर्ट यूनिटें कार्यरत हैं जिनका सालाना टर्नओवर लगभग 7300 करोड़ रुपये तक है। बाॅक्स सूअर पालन को मिलेगा बढ़ावास्थानीय स्तर पर लार्ज व्हाइट यार्कशायर, हैम्पशायर, घुंघरू और देसी नस्ल के सूअर की प्रजातियां अच्छी मात्रा में उपलब्ध हैं। एक्सपोर्ट यूनिट 220 रुपये किलो के भाव से इनकी खरीद करेगी। फिलहाल इसका स्थानीय भाव 180 रुपये किलो तक है। इससे शूकर पालन को बढ़ावा मिलने के साथ पालकों की आय बढ़ेगी। बाॅक्स यह उत्पाद बनेंगेबेकन : चर्बी वाले हिस्से से बनी पतली परत जिन्हें सुखाकर या नमक लगाकर संरक्षित किया जाता है। हैम : पिछले पैर के मांस को नमकीन पानी में संरक्षित कर स्लाइस बनाई जाती है।सलामी और पेपरोनी : फरमेंटेड और हवा में सुखाई गई पोर्क सॉसेज जिन्हें पिज्जा या सैंडविच में प्रयोग किया जाता है।पोर्क सॉसेज : कीमा बनाए गए पोर्क को मसालों के साथ मिलाकर जानवरों की आंत में भरकर तैयार बेलनाकार खाद्य पदार्थ। पोर्क पेटीज : बर्गर बनाने के लिए पिसे हुए पोर्क से तैयार किए गए कटलेट या एक तरह की टिक्की। रेडी टू ईट : तली या भुनी हुई कुरकुरी खाल जो स्नैक्स के रूप में खाई जाती है।पुल पोर्क : धीमी आंच पर पका रेशेदार मीट जो बारबेक्यू सॉस के साथ पैकेट में मिलता है।यह एपीडा से मंजूर देश की दूसरी आधुनिक पोर्क एक्सपोर्ट यूनिट होगी। पहली पुणे में लगाई गई है। यहां से एशिया और यूरोप के देशों को पोर्क का एक्सपोर्ट किया जाएगा। अलीगढ़ अब बफैलो मीट के साथ पोर्क का एक्सपोर्ट करेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।-डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अलीगढ़
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
