Crime·

Ambala News: एनएच 152-डी ओवरब्रिज के ज्वाइंट से निकली मिट्टी, धंसा हिस्सा

Ambala News: एनएच 152-डी ओवरब्रिज के ज्वाइंट से निकली मिट्टी, धंसा हिस्सा

एनएच 152-डी ओवरब्रिज के ज्वाइंट से निकली मिट्टी, धंसा हिस्सा

- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री इस हाईवे से करते हैं सफर वैभव शर्मा अंबाला सिटी। कुछ वर्ष पहले करोड़ों रुपये की लागत से बना राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला हिसार 152-डी एक बार फिर चर्चा में है। शंभू बैरियर के ठीक सामने, एनएच 152-डी के ओवरब्रिज का एक हिस्सा मिट्टी निकलने के कारण धंस गया है। यह ऐसे स्थान पर धंसा है जहां पर ओवरब्रिज और राजमार्ग का जमीनी हिस्सा जुड़ता है। ओवरब्रिज के इस महत्वपूर्ण हिस्से का खिसकना गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है। इसका प्रमुख कारण है कि इस राजमार्ग का प्रयोग पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लोग करते हैं। यहां ऐसे हालात हैं कि इसके कुछ ब्लॉक हवा में लटक गए हैं और इनमें मिट्टी भी नहीं है। बारिश के इन दिनों में कभी भी कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इस धंसाव के कारण ओवरब्रिज अब ऐसी स्थिति में है जहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह स्थान अत्यंत संवेदनशील है क्योंकि यह एक व्यस्त हाईवे है और यहां से भारी वाहनों का गुजरना सामान्य बात है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पास में ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का अन्य निर्माण कार्य भी चल रहा है जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है। आमतौर पर इस राजमार्ग से लोग हिसार से चंडीगढ़ जाते हैं।मिट्टी निकलने से हुआ नुकसान ओवरब्रिज के ज्वाइंट के ठीक पास के हिस्से की मिट्टी निकल जाने के कारण ही यह धंसाव हुआ है। इस प्रकार की क्षति न केवल संरचनात्मक कमजोरी को उजागर करती है बल्कि निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठाती है। यह देखना चिंताजनक है कि नए राजमार्ग इतनी जल्दी कमियां सामने आने लगीं। इसमें कई ब्लॉकों में मिट्टी भी नहीं है।तत्काल होगी जांच : परियोजना अधिकारीइस मामले को लेकर जब एनएचएआई की परियोजना अधिकारी आकृति गुप्ता से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि की कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि 152-डी के इस विशेष हिस्से का निर्माण करने वाली एजेंसी से काम ले लिया गया है और अब इसे किसी दूसरी एजेंसी को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि स्थिति की तत्काल जांच की जाएगी और मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 152-डी पर अंबाला में शंभू बैरियर के सामने ओवरब्रिज । अमर उजाला- फोटो : Filephoto

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala