Top·

Bengaluru Crime: तलाकशुदा और एक बच्चे का बाप निकला लड़का, तो लड़की ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्ताव; भाई ने चाकू से वारकर की हत्या

Bengaluru Crime: तलाकशुदा और एक बच्चे का बाप निकला लड़का, तो लड़की ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्ताव; भाई ने चाकू से वारकर की हत्या

Karnataka Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लॉ की एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के कोडीहल्ली की रहने वाली अमृता पर 13 जुलाई को शाम 4:30 बजे सूर्या नाम के एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया; इलाज के दौरान मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अमृता ने सूर्या के भाई धनुष का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. शुरू में दोनों की शादी तय हो गई थी, लेकिन जब अमृता को पता चला कि धनुष पहले से शादीशुदा है, तो वह नाराज हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जेबी नगर पुलिस ने धनुष और सूर्या दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. अमृता, धनुष और सूर्या एक ही इलाके के रहने वाले थे. उनके परिवार धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. इस दौरान अमृता और धनुष के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. यह भी पढ़ें – Englang News: 11 साल के दौरान 17 लड़कियों को बनाया शिकार, भरोसा जीतते थे फिर करते थे घिनौना काम अमृता ने तोड़ दिया था रिश्ता पुलिस के मुताबिक, बाद में अमृता को पता चला कि धनुष पहले से शादीशुदा था. हालांकि उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी था. यह बात उससे छिपाए जाने का पता चलने पर अमृता ने रिश्ता खत्म कर लिया और उससे दूरी बना ली. पुलिस का कहना है कि सूर्या, अमृता के फैसले से नाराज था. उसने कथित तौर पर पहले ही धमकी दी थी कि वह अपने भाई का प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर अमृता को नहीं छोड़ेगा. 13 जुलाई को अमृता के घर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान सूर्या ने कथित तौर पर चाकू से अमृता के सीने और पीठ पर कई वार किए और मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. घायल अमृता को उनके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका 48 घंटे से अधिक समय तक इलाज चला. मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें – यूपी की लड़की, हरियाणा का लड़का और दिल्ली में..., छोटी बहन ने खोला कमरे का दरवाजा, तो उड़ गए होश

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at inkhabar